कुछ काम करो, कुछ काम करो
जग में रह कर कुछ नाम करो
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो
कुछ तो उपयुक्त करो तन को
नर हो नया निराश करो मन को
संभलो की सुयोग ना जाये चला
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला
समझो जग को न निरा सपना
पथ आप प्रशस्त करो
अप्नाखिलेश्वर है अवलंबन को
नर हो ना निराश करो मन को
जब प्राप्त तुम्हें सब तत्वा यहाँ
फिर जा सकता है सत्वा कहाँ
तुम स्वत्वा सुधा रस पान करो
उठके अमरत्व विधान करो
दैवरूप रहो भाव कानन को
नर हो न निराश करो मन को
निज गौरव का नित ज्ञान रहे
हम भी कुछ हैं ये ध्यान रहे
सब जाये अभी पर मान रहे
मरणोत्तर गुंजित गान रहे
कुछ हो न तजो निज साधन को
नर हो न निराश करो मन को
Wednesday, October 24, 2007
मानता हुँ और सब हार नहीं मानता
अपनी अगाति आज भी मैं जानता
आज मेरा भुकत्योजित हो गया है स्वर्ग भी
लेके दिखा दुंगा कल मैं ही अपवर्ग भी
तन जिसका हो मन और आत्मा मेरा है
चिन्ता नहीं बाहर उजेला या अंधेरा है
चलना मुझे है बस अंत तक चलना
गिरना ही मुख्य नहीं, मुख्य है संभलना
गिरना क्या उसका उठा ही नहीं जो कभी
मैं ही तो उठा था आप गिरता हुँ जो अभी
फिर भी ऊठुँगा और बढ़के रहुँगा मैं
नर हुँ, पुरुष हुँ, चढ़ के रहुँगा मैं
चाहे जहाँ मेरे उठने के लिये थोर है
किन्तु लिया भार आज मेने कुछ और है
उठना मुझे ही नहीं बस एक मात्र रीते हाथ
मेरा देवता भी और ऊंचा उठे मेरे साथ
Posted by B K Singh at 7:39 PM
Subscribe to:
Comments (Atom)